भभुआ कैमूर: दो दिन पूर्व शराब के नशे में हथियार लहराते हुए वीडीयो वायरल होने पर दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. मामले में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता करते हुए बतया कि सोनहन थाना क्षेत्र में 15 जनवरी को शराब के नशे में एक अपराधी का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था. पुलिस को पता चलते ही 24 घंटे में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी नशे में हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका कर रंगदारी मांगते थे.
यह भी पढ़े : बुर्का पहन कर देवर ने ही भाभी पर फेंका था तेजाब, पुलिस ने एक माह बाद किया गिरफ्तार,भेजा जेल
सोनहन थाना के सैथा गांव में गुरुवार को रंगदारी मांगने के लिए एक अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर लहरा रहा था. उसी दौरान किसी ने उक्त अपराधी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे में हथियार लहरा रहे अपराधी और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया गया.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी गणेश चौबे पर हत्या और अपहरण जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज है.उसका साथी भुटेल यादव पर भी कई मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को इस मामले में गिरफ्तारी करने पर पुरस्कृत किया जाएगा.

