कैमूर :बुर्का पहन कर भाभी पर देवर ने ही फेंका था तेजाब, हुआ गिरफ्तार

भभुआ/कैमूर: एक माह पहले कैमूर जिले के भगवानपुर में घर में घुस कर महिला पर बुर्का पहन कर तेजाब फेंकने वाला उसका देवर था. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजा जा रहा है. इस तेजाबकांड कर खुलासा करते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी.उन्होने बताया कि पुलिस को एक माह बाद बड़ी सफलता मिली है.भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में विगत 8 दिसंबर 2019 को घर में घुस कर महिला के चेहरे पर बुर्का पहने शख्श ने तेजाब फेंक दिया था. जिसमें में महिला की एक आंख में तेजाब चले जाने से उसका आंख खराब हो गया. इस मामले के बाद पीड़िता के बयान पर भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया

शराब के नशे में हथियार लहराते वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

टीम में भगवानपुर के थानाध्यक्ष राकेश रौशन सहित अन्य पांच पुलिसवाले थे.टीम द्वारा इस कांड का अनुसंधान 
के बाद उद्भेदन किया हैदो दिन पहले संदिग्ध के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. जब उससे पूछताछ हुआ तो उसने अपना इस कांड में संलिप्तता बतायी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पीड़ित महिला से भाभी और देवर का संबंध है. भाभी पर ही देवर बुर्का पहन कर तेजाब डाला था. इसका आरोपी शहनाज मियां भगवानपुर द्वारा बताया गया है कि उसका उसके भाई से पुरानी रंजीश है. इसलिए तेजाब फेंका था. ताकि किसी को शक हो. वही पुलिस ने घटना में प्रयोग किया गया बुर्का को भी बरामद किया है.
एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले एक बार आरोपी के द्वारा घर की पूरी तरह से रेकी भी की गई थीघटना के बाद पीड़िता भाभी को इलाज के लिए बनारस भी लेकर गए थाताकि किसी को उस पर शक हो.बताया कि आरोपी द्वारा मामले को छिपाने की अपने तरफ से पूरी कोशिश की गई थीजब उसे इलाज के दौरान लगा कि मोबाइल के
 जरिए पकड़े जा सकते हैं तो वह तुरंत फरार हो गयाबचने के लिए अपना मोबाइल भी गायब कर दियापुलिस टीम द्वारा मोबाईल के माध्यम से गिरफ्तार किया गयाएसपी ने यह भी बताया कि आरोपी शहनाज मियां पहले भी
 गाड़ी चोरी एवं आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top