दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)- जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति,बाल विवाह व दहेज उन्मूलन को लेकर 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को लेकर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के परिसर में गुरुवार को जागरूकता सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. ग्रामीणों को संबोधित डीएम ने कहा कि बदलते मौसम का रूप और मानव का जीवन बचाने के लिए राज्य सरकार ने जल जीवन और हरियाली अभियान को चलाया है.इस अभियान में बच्चे, बूढ़े, जवान से लेकर महिलाओं को शामिल होने की जरूरत है.जल को बचाना है पर्यावरण को बचाने के लिए पौधा लगाना है.जल और पौधे से हरियाली होगी तभी मावन का जीवन बचेगा.इसके लिए 19 जनवरी को जिले में आयोजित मानव श्रृंखला में सभी को शामिल होने का आह्वान किया.
जिलाधिकारी ने लोगों को नशा से दूर रहने की अपील की और कहा कि यदि जल को बर्बाद किया गया तो आने वाले समय में जल संकट की समस्या खङी हो सकती है. बङे तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है.लोगों ने सारे जंगल को काटना सुरू कर दिया. चेन्नई, नागपुर आदि महानगरों मे पानी की कमी हो गयी है. पोखरा पईन तालाबों मे जल संचय करने की जरूरत है. जो दूर जाने मे असमर्थ है अपने पास मे ही मानव श्रृंखला बनाए. जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी रहनी चाहिए.इस दौरान प्रखंड प्रभारी अमरेश कुमार अमर,एसडीएम शिवकुमार राउत,वीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून,सीओ अरबिंद कुमार, प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज बिहारी,रूप नारायण साव,आनंद जासवाल,मुखिया मकसूद अली,सुजीत सिंह,बब्बू सिंह,सौरभ पासवान,दिपक सिंह आदि उपस्थित थे.