दुर्गावती में तेज रफ्तार ट्रक ने राजस्थान के टूरिस्ट यात्री की सड़क पार करने के दौरान रौंदा, मौत

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)। कैमूर में एनएच दो पर तेज रफ्तार ट्रक ने राजस्थान के टूरिस्ट यात्री को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के दहीयाव सारंगपुर गांव के समीप एनएच दो पर गुरुवार की सुबह अज्ञात ट्रक ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया.मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार यात्री टूरिस्ट बस गया से वाराणसी की तरफ जा रहा था. अभी टूरिस्ट बस दुर्गावती थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के पास पहुंची थी जाम लगने के कारण यात्री टूरिस्ट बस  हाईवे पर खड़ी हो गई. बस से एक यात्री निकलकर पैदल हाईवे पार करने का प्रयास कर रहा था.इसी दौरान मोहनिया की ओर से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. जिससे व्यक्ति जीटी रोड पर गिर पड़ा घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना में ग्राम प्रतापगढ़  जिला  अलवर  राजस्थान निवासी जयराम शर्मा 40 वर्ष को गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top