दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)- दुर्गावती महाविद्यालय सह कैमूर व्यायामशाला बिछिया के परिसर मे बुधवार को पूर्व विधायक अम्बिका यादव की ओर से विचार गोष्ठी सह दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया.भोज मे रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के लोगों ने काफी संख्या मे भाग लिया.भोज मे लोगों ने दही चूङा ब्यंजन का स्वाद चखा.इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक अम्बिका यादव पहलवान ने दही चूङा भोज में आयें हुए लोगों को अपने सम्बोधन के माध्यम से स्वागत किया और लोगों को मकर सक्रांति की बधाई दी.और कहा कि आप सभी लोगों ने हजारों हजार की संख्या में यहाँ पहुँचकर हमारा मान सम्मान बढाया.
उन्होने सम्बोधन मे केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा की नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी देश को बर्बाद करना चाहती है. केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया एनआरसी , सीएए,एनपीआर दलित, पिछड़ा गरीब, आकलित बिरोधी है. एवं विभाजन कारी है. जब तक हमलोगों के शरीर में खून का एक कतरा भी रहेगा. इस बिल को इस देश में लागू नहीं होने दिया जायेगा. इस दौरान सतीश यादव उर्फ पिन्टू ,डाॅ अखिलेश यादव, सावठ मुखिया मकसूद अली,धनेछा पंचायत मुखिया रामअवध यादव,खजुरा पंचायत मुखिया सौरभ पासवान,ढडहर पंचायत मुखिया भाईचंद रावत,अवर्हिया पंचायत मुखिया राजू बिन्द,अकोढी पंचायत मुखिया सुबाष यादव,हनीफ खाॅ,इर्शाद खाॅ,क़ासिम खाॅ,सुहैल खाॅ, देवहलियाॅ पंचायत मुखिया बाबुलाल यादव,सिसौडा पंचायत मुखिया दिनेश यादव,पजराव मुखिया मकसूदन यादव,रामानन्द यादव,सुखराम यादव,बबलु तिवारी, देवमूरत तिवारी, कतवारू तिवारी, सहित हजारों की संख्या मे लोग मौजूद थे.


