कैमूर में जगदानन्द सिंह ने दही चूड़ा भोज व विचार गोष्ठी में मोदी सरकार पर बोला हमला,जनता सरकार का निर्माण करती है आसमान से नहीं टपकता, कुर्सी से उतार भी देगी

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)- कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श गांव नुआंव स्थित विश्वकर्मा पंप कैनाल के प्रागंण में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से दही चुड़ा भोज सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने दही चूड़ा भोज में भाग लिया.कार्यक्रम मे भोजपुर बक्सर सासाराम रोहतास तथा कैमूर जिले से राजद के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.कार्यक्रम में आने वाले लोगों का राजद नेता सुधाकर सिंह के द्वारा गेट पर ही स्वागत किया जा रहा था.इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि 2014 में जब मोदी जी चुनाव जीते थे तो करोड़ों लोगों को विश्वास दिलाया था.संसद उनके दरवाजे पर नहीं गया था आप करोड़ों लोगों के दरवाजे पर गए थे.उन्होंने कहा कि आपका शपथ कहां गया आप गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी आपने संविधान के अनुसार शासन नहीं चलाया जो कुछ हुआ वह काला अध्याय था.उन्होंने कहा मोदी जी राजधर्म का पालन करो नहीं तो लोगों को  सचेत होकर कहना पड़ेगा मोदी जी कुर्सी से उतरो. तुम राजधर्म का पालन नहीं की है.आप के पुरखों ने इस मुल्क से अंग्रेजों को सात समुंदर पार खदेड़ दिया।
 आपको भी इन्हें खदेड़ने होगा.नहीं तो देश नहीं बचेगा सरकार जनता का निर्माण नहीं करती है.जनता सरकार की निर्माण करती है सरकार आसमान से  नहीं टपकती है. भारत का संविधान नहीं रहता तो कोई सरकार नहीं बनती.भारत का संविधान है तो पंचायती राज है.विधानसभा लोकसभा है.भारत का संविधान नहीं होता तो भारत में संसद नहीं होता. भारत की संविधान  के बगैर शपथ लिए संसद में कोई नहीं बैठ पाता.उन्होंने कहा कि 20 साल पहले लालू जी ने कहा था कि भाजपा का मतलब भारत जलाओ पार्टी .लोग उसी हमय बात को समझ गए होते तो आज भारत जलता नहीं. याद कर लेना आज सब पर खतरा है.अंग्रेजों ने भी हिंदू मुस्लिम का झगड़ा पैदा किया था. कि यह मुल्क कभी आजाद न हो पाए .लेकिन लोगों ने मिलकर के देश को आजाद कराया.इस दौरान पूर्व विधायक भोला यादव,राजद जिला अध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी,सुधाकर सिंह, संजय सिंह,संगिता कुमारी,आनंद सिंह ,जवाहर बिंद,बृजेश यादव,पिंकू सिंह,सोनू यादव, इरफान अंसारी, रोहित सिंह, मुन्ना, शिवम,सहित काफी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top