दुर्गावती में जल जीवन हरियाली के लिए बनाई गई मानव श्रृंखला,ड्रोन कैमरे से हुई फ़ोटोग्राफ़ी

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली). प्रखंड क्षेत्र मे एनएच दो पर जल जीवन हरियाली,नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को लेकर रविवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बड़ी संख्या में मानव श्रृंखला बनाई गई. मानव श्रृंखला में छात्र-छात्राएं एवं स्कूल के शिक्षक सहित अन्य लोगों ने भाग लिया.इस क्रम मे खजुरा बाजार, कर्मनाशा बाजार, कुल्हङियां मोड़,
महमूद गंज,खामीदौरा, मरहियां मोड़, डहला मोड़, दुर्गावती बाजार, दरौली, दहियांव, स्टेशन रोड दुर्गावती, पिपरिया मोङ, डिङखिली, आदि स्थानों पर स्कूली बच्चे महिलाएं एवं पुरुषों द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया था. बीच में एक से दो किलोमीटर की दूरी तक गैपिंग बना रहा .यानी गैपिंग के चलते मानव श्रृंखला की कड़ी  दुर्गावती प्रखंड में पूर्ण रूप से दिखाई नहीं दी.
ड्रोन कैमरे से निगरानी
इसी तरह सुरक्षा की दृष्टि से यातायात कंट्रोल के लिए भी सड़क पर फोर्स की मुकम्मल व्यवस्था नहीं रहने से मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान भी वाहनों का आवागमन जारी रहा.  हालांकि कहीं-कहीं पुलिस  एवं चौकीदारों द्वारा वाहनों को रोका जा रहा था. लेकिन ज्यादा तर वाहनों के चालक वाहन रुक नहीं रहे थे. उनका आवागमन कार्यक्रम के दौरान भी जारी रहा.
हालांकि खजुरा के पास यूपी से आने वाले बस व चार चक्का को पुलिस द्वारा रोक दिया गया था .इसके बावजूद भी कई  चार चक्का, ट्रैक्टर  एवं दो चक्का वाहनों का आवागमन होता हुआ नजर आया. हालांकि  संयोग अच्छा रहा कोई घटना दुर्घटना नहीं हुई. इस दौरान सीओ अरविंद कुमार, थाना अध्यक्ष संजय पासी सहित अन्य अधिकारी एन एच दो पर बराबर चक्रमण करते रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top