पटना। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का संख्या लगातार बढ़ते ही जा रहा है। आज बिहार में कोरोना के दूसरी अपडेट में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 535 हो गया है। जिसमें एक कैमूर से और पांच कटिहार से मामले सामने आए हैं।
इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। कैमूर में एक 2 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है। जो भभुआ का है। वही 5 अन्य मरीज कटिहार जिले के है। जिसमें 3 पुरुष और 2 महिला है। कटिहार में मिले 2 महिला में कदवा की 25 साल की तो कोरहा में 6 माह की बच्ची मिली है। तीन पुरुषों में जिनकी उम्र 4 साल कोरहा, 36 साल लोहिया नगर, 28 साल कोरहा गांव के है।


