भभुआ कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां नक्सलियों के मिशन को फेल किया गया है। सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा। दरअसल कैमूर के अधौरा पहाड़ी में कुछ दिन पहले नक्सली गतिविधियों से सूचना पुलिस और सीआरपीएफ को मिली थी। जिसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ अलर्ट हो गयी। सूचना के बाद सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सीआरपीएफ एवं पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त रूप टीम गठन किया गया। जिसके बाद टीम ने पैदल गश्ती एवं छापेमारी अभियान चलाई जा रही थी। इसी बीच अधौरा थाना क्षेत्र के दुर्गावती नदी के किनारे रोड से तकरीबन 1 किलोमीटर पहाड़ के खोह में छिपा कर बोरा से ढक कर पत्थर रखकर दो केन बम रखा गया था। जिसका वजन 15 किलो एवं 16 किलो बताया जाता है। वही कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि दोनों बम को बरामद कर लिया गया है। अज्ञात नक्सलियों या अपराधियो का पता लगाया जा रहा है। बरामद केन बम को निष्क्रिय करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
नक्सलियों का मिशन फेल, CRPF व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो केन बम किया बरामद,जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, मई 05, 2020
Tags

