भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कोरोना को लेकर लॉक डाउन चल रहा है। लॉक डाउन में कोरोना से पुलिस जंग लड़ रही है। इसी बीच धंधेबाज व तस्कर लॉक डाउन में शराब व गांजा की तस्करी कर चांदी कर रहे है। इसकी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद करने के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी।
एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉक डाउन में शराब व गांजे की अवैध तस्करी की हो रही है। जिसके बाद भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने सूचना के बाद अधौरा के हनुमान घाटी में अपनी पुलिस टीम को तैनात किया। इसी बीच सन्देह के आधार पर दो बाइक सवार को रूकवाया। जिसमें एक बाइक सवार फरार हो गया। वही एक बाइक सवार दो युवकों पकड़ लिया। पुलिस द्वारा जांच किया गया।
उनके पास साढ़े 16 किलो गांजा,15 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया। पुलिस लिखा हुआ बाइक भी जब्त किया गया। गिरफ्तार दोनो तस्करों की निशानदेही पर पुलिस द्वारा रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिंझुआ में छापेमारी किया गया। एक फरार तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ ही साढ़े किलो गांजा और बरामद किया गया।
कुल 40 किलों गांजा बरामद किया गया। तीनो गिरफ्तार तस्कर रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिंझुआ गांव के बताये जाते है। इनके पास से 40 किलो गांजा और 15 लीटर देशी महुआ शराब,एक बाइक, दो मोबाइल को जब्त किया गया है।