भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 31 हो गया था। लेकिन इस कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच राहत की खबर सामने आई है। कैमूर में 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना से जंग जीत कर बिल्कुल स्वस्थ्य हुए है। उनकी तीसरी बार की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी।जिसके बाद कैमूर के 16 स्वस्थ्य मरीजों को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा माला पहना व ताली बजा कर हौसला बढ़ाते हुए विदाई किया गया।
गौरतलब है कि 31 कोरोना पॉजिटिव मरीजो में 16मरीजों के ठीक होने के बाद अब जिले में 15 एक्टिव मरीज बच गए है। जिले में पहली बार उन मरीजों का फर्स्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। जिसके बाद सभी को भभुआ में क्वारंटाइन किया गया था और सभी का ईलाज भभुआ में किया जा रहा था।
जिला प्रशासन द्वारा भभुआ में क्वारंटाइन 21 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का दूसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें 17 लोगो का रिपोर्ट नेगेटिव आया था।पुनः स्वास्थ विभाग के गाइडलाइन्स द्वारा सभी 17 मरीजों का तीसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।जिसका रिपोर्ट मंगलवार के देर शाम आया। जिसमें 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का रिपोर्ट नेगेटिव आया।
सदर अस्पताल भभुआ के प्रबंधक और स्वास्थ विभाग के डीपीएम की निगरानी में सभी 16 मरीजों का एक्सरे किया गया। जिसमें सभी की स्तिथि सामान्य पायी गयी।
जिसके बाद सभी कोरोना मरीजों को उनके घर रवाना किया गया. इससे पहले सदर अस्पताल में सभी को फूल माला पहनाया गया और तालियों से सभी का हौसला बढ़ाया गया.
जिलें में लगातार बढ़ रहें कोरोना के मरीजों के बीच एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज का रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने राहत भरी सांस ली है।
बुधवार की सुबह तक जिलें में कोरोना के 31 एक्टिव केस में 16 ठीक होकर घर जा चुके है। अब जिलें के कुल 15 लोगो कोरोना से पीड़ित है।जिनका ईलाज किया जा रहा है।

