भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र तरांव में 30 मई को खेत में फसल की रखवाली करने के दौरान सोये अवस्था में किसान पिता पुत्र की अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। उसी मृतक के परिजनों से मुलाकात करने और शोक संवेदना प्रकट करने के लिए आज बिहार सरकार के कृषि मंत्री डाक्टर प्रेम कुमार पहुंचे थे। मंत्री और उनके समर्थकों,
कार्यकर्ताओं व लोगों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का खूब मजाक बनाते हुए धज्जियां उड़ाया गया।
उन सभी में दर्जनों लोगों के चेहरे पर मास्क नजर नहीं आया।मंत्री व उनके कार्यकर्ताओं व लोगों ने गमछा तो लिया था लेकिन वह कंधे पर रखकर शोभा बढ़ा रहे थे। जबकि केंद्र सरकार कोरोना को लेकर लॉक डाउन के बाद अनलॉक 1 शर्तो के साथ छूट गया है। जिसमें बताया गया है कि घरों से बाहर निकलने के दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया था। इसके साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन करने की बात कही गयी है।
लेकिन बिहार सरकार के कृषि मंत्री और उनके समर्थको,कार्यकर्ताओ व लोगों द्वारा खुलेआम सोशल डिस्टेसिंग का माखौल (धज्जियां) बनाया गया। जबकि कुछ लोगों द्वारा चर्चा करते नजर आए कि सरकार द्वारा लॉक डाउन में छूट के बाद सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने व मास्क पहनने अनिवार्य किया है। लेकिन यहां तो मंत्री जी के पहुँचने पर मंत्री जी सहित दर्जनों समर्थकों व कार्यकर्ताओं व लोगों द्वारा बिना मास्क के है और भीड़ में तो सोशल डिस्टेसिंग भी फेल है। 6 फीट भी दूरी भी नहीं दिख रहा है। जबकि इस नियम का सभी लोगों को पालन करना चाहिए। ऐसा लग रहा था जैसे इन्हें कोरोना संक्रमण के डर ही नहीं है।
दरअसल मृतक के परिजनों से मुलाकात के बाद कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा इस हत्याकांड में परिजनों को न्याय दिलाएगी। पुलिस अनुसंधान कर रही है जो भी दोषी होगा उसको कानून के तहत सजा दिया जाएगा। परिवार को न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना के तहत 20-20 हजार रुपये और कबीर अंत्येष्टि के तहत 3-3 हजार रुपये मदद दे दिया गया है। फिलहाल श्रम विभाग द्वारा जो योजना या मदद दिलाने के लिए एसडीओ को निर्देश दिया।

