शौच के लिए जा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मोहनियां /कैमूर
। कैमूर जिले के मोहनियां में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना मोहनियां थाना क्षेत्र की कठेज गांव की है। मृतक सीताराम प्रजापति के पुत्र कुंदन प्रजापति बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक अहले सुबह शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में नंगा तार गिरा हुआ था।

 इसी बीच गिरे हुए विद्युत तार के करंट के चपेट में आने से मृत्यु हो गई। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। वही घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर इस दुख की घड़ी में पूर्व जिला पार्षद गीता पासी ने पहुँच कर परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top