कैमूर :15 दिनों से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को नहीं मिल पा रहा है पौष्टिक लड्डू,जानिए क्या है वजह

भगवानपुर कैमूर। भगवानपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को गृह भेंट के माध्यम से सेविकाओ द्वारा पौष्टिक लड्डू, सत्तू के लड्डू का वितरण करना है। जिसकी शुरुआत भगवानपुर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 जुलाई को किया गया था। जिसका भगवानपुर सीडीपीओ अंजू कुमारी द्वारा कई केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते हुए पौष्टिक लड्डू आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने के बाद वितरण किया गया था।

 लेकिन 1 जुलाई के बाद से अब तक यानी 15 दिनों से आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को पौष्टिक लड्डू या सत्तू के लड्डू नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण विभाग द्वारा राशि का अभाव होना बताया जाता है। लेकिन अब विभाग द्वारा राशि आने के बाद सेविकाओं के खाते में राशि को बैंक खाते में भेज दिया गया है। 

जल्दी बैंक खाते में सेविकाओं को मिल जाने के बाद फिर से सेविकाओं द्वारा बच्चों को पौष्टिक लड्डू एवं सत्तू के लड्डू वितरण करने की बात कही जा रही है। इस संबंध में भगवानपुर सीडीपीओ अंजू कुमारी ने बताया कि  सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को गृहभेंट के माध्यम से पौष्टिक लड्डू एवं सत्तू का लड्डू का वितरण करना था। वह राशि के अभाव में 1 जुलाई से अब तक तक नहीं हो पाया है।

 पहले राशि का अभाव था।लेकिन अब राशि आने के बाद सेविकाओं के खाते में ट्रांसफर करा दिया गया है। जैसे ही सेविकाओं  के खाते में राशि पहुंचती है तो पुनः सेविकाओ द्वारा राशि निकाले जाने के बाद पौष्टिक लड्डू एवं सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सामग्री की खरीदारी करने के बाद बच्चों एक बार फिर से गृहभेंट के माध्यम से पौष्टिक लड्डू एवं सत्तू के लड्डू बच्चों को वितरण करेंगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top