कैमूर : 25 लाभार्थियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम, बैंक खाता आधार से करा लें लिंक, अन्यथा नहीं मिल पायेगा शौचालय की प्रोत्साहन राशि

भगवानपुर/कैमूर। भगवानपुर प्रखंड लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक रितेश पांडेय ने शनिवार को बताया कि भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 25 लाभार्थियों को शौचालय की प्रोत्साहन राशि उनके खाते में नहीं जा सकी है। क्योंकि लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या उनके खाते में गड़बड़ी है।
 जिसको लेकर उन्हें 72 घंटे का समय दिया जाता है और इस 72 घंटे के अंदर बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें। अन्यथा उनके खाते में शौचालय की प्रोत्साहन राशि नहीं जा पाएगी। उसकी सारी जवाबदेही उन लाभार्थियों को होगी।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसके पहले 72 लाभार्थियों का आधार बैंक खाता से लिंक नहीं होने के कारण प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाया था। 

लेकिन कई बार अल्टीमेटम  के बाद अब सिर्फ 25 लाभार्थी बचे हैं। जिनका बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होने के कारण या कुछ गड़बड़ी के कारण उनके खाते में शौचालय की प्रोत्साहन राशि नहीं जा सकी है। जिसमें सरैया पँचायत से दो, जैतपुर कला पँचायत से 8, रामगढ़ पँचायत से दो, पढौती पंचायत से 8, पहड़िया पंचायत से दो, भगवानपुर पंचायत से दो, कसेर पंचायत से 1 लाभार्थी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top