भगवानपुर थाने में लगे जनता दरबार में पहुँचे भभुआ एसडीएम व एसडीपीओ, भूमि विवाद के मामले का किया निपटारा

भगवानपुर कैमूर। भगवानपुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के मामले के निपटारे के लिए जनता दरबार लगा। जहां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दर्जनों फरियादी पहुँचे। इस जनता दरबार में भभुआ एसडीएम जन्मेजय शुक्ला व एसडीपीओ सुनीता कुमारी पहुँच कर वैसे मामले का निपटारा किया गया जो पिछले कई जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले का निपटारा सीओ व थानाध्यक्ष से नहीं हो रहा था। 

एसडीएम ने बताया कि सरकार के  निर्देश  हर सप्ताह में  प्रत्येक शनिवार को थानाध्यक्ष व सीओ द्वारा थाने परिसर में जनता दरबार भूमि विवाद के मामले के निष्पादन के लिए लगाया जाता है। जिसमें ऐसे क्रिटिकल मामले होते हैं। जो इन पदाधिकारी से नहीं निपटारा हो पाता हैं। वैसे चार मामले का निपटारा किया गया है। बताया जाता है कि जनता दरबार में कुल 10 मामले जिसमें 7 पुराना,3 नया मामले का निष्पादन किया गया। 
जिसमें जैतपुर कला, सरैया, कोचाडी, बजरडीहवा आदि गांव के लोग भूमि मापी, दाखिल खारि, रास्ता, लाल कार्ड की भूमि संबंधी मामले के निष्पादन कराने के लिए पहुँचे हुए थे।इस दौरान भगवानपुर सीओ विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, सीआई रामपरीक्षा सिंह,पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार उपस्थित रहे। 

बताया जाता है कि इन दिनों खेती बाड़ी का सीजन चल रहा है। खेत जुताई, धान रोपाई को लेकर भूमि विवाद के मामला अधिक होने लगता है। जिसको निपटाने के लिए थानाध्यक्ष व  अंचलाधिकारी द्वारा जनता दरबार में पहुँचने वाले फरियादियों के समस्या का समाधान किया जाता है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top