भगवानपुर/कैमूर। रविवार को राजद महागठबंधन के बैनर तले भगवानपुर बाजार में राजद नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस की बढ़ती कीमतों,महंगाई के खिलाफ साईकिल रैली के साथ आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसके बाद भगवानपुर मुंडेश्वरी गेट चौक पर नुक्कड सभा भी किया गया। इसका अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने की।
वक्ताओं नें सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक तो कोरोना नें खुद ही आमजन को परेशानी में डाला है। ऊपर से सरकार मूलभूत आवश्यकताओ की पूर्ति वाले चीजों का दाम बढ़ाकर आम आदमी की परेशानी को और बढ़ा दी है। लगातार पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस,खाद्य सामग्री के दामों में वृद्धि हो रहा है।
आमजनता महंगाई की दोहरी मार झेल रही है। गरीब व आमजनता, सभी त्रस्त है।महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। अगर इस पर सरकार लगाम नहीं लगाएगी तो आगे चक्का जाम किया जाएगा।जब से केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आयी है। तब से महंगाई चरम सीमा पर पहुँच रहा है।
महागठबंधन के नेताओं नें मुंडेश्वरी गेट चौक पर खाली सिलेंडर के साथ बढ़ती महंगाई पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पीएम व सीएम का पुतला दहन किया गया। संघर्ष और कड़ा करने का संकल्प लिया। नुक्क्ड़ सभा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह व संचालन युवा कांग्रेस के सोनू कुशवाहा ने की।
मौक़े पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव लुटावन बिन्द,सियाराम,सतेंद्र कुमार, प्रमोद शर्मा,प्रकाश गौरव पाण्डेय, अरुण कुमार उमाशंकर सिंह, लक्मण पाल, रवि कुमार, फिरोज अंसारी, तारकेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, उजारन मुशहर, मंटू खरवार, भैरो यादव, आदि दर्जनों महागठबंधन के कार्यकर्त्ता नेता शामिल थे।
