कैमूर: दो अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौत, कार सवार पांच दोस्तों की गयी जान, क्षेत्र में मचा कोहराम

दुर्गावती (कैमूर)। कैमूर जिले मे दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्गावती थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई. मंगलवार की सुबह जैसे ही लोगों को सुनने को मिला कैमूर वासियों के दिलों को झकझोर कर रख दिया.

पहली घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा कॉलोनी के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार यूपी चंदौली जिले के बरहनी गांव निवासी अरुण कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गया. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
वहीं दुसरी घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हड़ियां कुलेश्वरी देवी धाम मोड़ के समीप जीटी रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर पुल के नीचे पानी भरे गड्ढे में चली गई.इस हादसे में कार मे सवार पांच दोस्तों की दर्दनाक घटनास्थल पर मौत हो गई. मृतक के परिजनों के घरों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा क्षेत्र में कोहराम मच गया हादसे से परिजनों वं क्षेत्र मे दुख की लहर है.पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जमुरना गांव निवासी विनय कुमार सिंह उर्फ रोशन सिंह ,पंकज कुमार सिंह,मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव निवासी राहुल कुमार सिंह,भभुआ थाना क्षेत्र के दामोदर पुर गांव निवासी भवानी सिंह,मोहनियां थाना क्षेत्र के कुरईं गांव निवासी सुरज सिंह बताए जाते हैं.
 बताया जाता है कि दस दिन पहले यह सभी लोग लेह लद्दाख जम्मू कश्मीर एवं वैष्णो देवी दर्शन पूजन एवं घूमने के लिए निकले हुई थे सभी युवक लेह लद्दाख से घूमकर कार से बनारस होकर सोमवार की रात्री घर लौट रहे थे.जिले के दुर्गावती थाना अंतर्गत कुल्हड़िया देवी धाम मोड़ के पास जैसे ही वे लोग पहुंचे.कार अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर बने पुल के रेलिंग से टकराते हुए पुल के नीचे पानी भरे गड्ढे में चली गई. 

इस घटना में पांचों युवकों की कार के अंदर ही घटनास्थल पर मौत हो गयी.मंगलवार की अहले सुबह रास्ते लोग गुजर रहे थे तो लोगों की नजर पुल के नीचे गड्ढे में कार पर पड़ गई. घटना की जानकारी होते ही लोगों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई हादसे की खबर मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई. 

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. आनन-फानन में कार को क्रेन के सहारे बाहर निकाला गया कार के अंदर पांच युवकों का शव बरामद हुआ. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.सबसे दुर्भाग्य की बात यह रहा कि जिस समय का कार पुल की रेलिंग से टकराकर गड्ढे में गई।

 किसी की नजर घटना पर नहीं गई अगर किसी की नजर गद्दे में पड़ी कार पर रात्रि में ही पड़ी होती तो शायद पांचों युवकों को अस्पताल ले जाकर बचाया जा सकता था लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी लिहाजा रात्रि में ही हादसे में शिकार हुए युवकों को गड्ढे से निकाला नहीं जा सका और मंगलवार की सुबह जब लोगों की नजर पानी भरे गड्ढे कार पर पड़ी तो कार के अंदर ही तड़प तड़प कर उन पांच दोस्तों की मौत हो गई थी.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top