कैमूर में टूटी हुई थी रेल की पटरी, गुजरने वाली थी ट्रेन, इनके सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा


मोहनियां कैमूर
। पुसौली रेलवे स्टेशन के पास पीडीडीयू गया रेलखंड पर शनिवार को रेल पटरी टूट जाने से कुछ देर तक रेल परिचालन बाधित रही। बाद में रेल कर्मियों ने पटरी की मरम्मत का रेल परिचालन को समान बनाया. बताया जा रहा है कि टूटी पटरी से हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। लेकिन दो किसानों ने लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रोकने के लिए संकेत दिया। ट्रेन के ड्राइवर ने भी इशारा को भांपकर ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक दिया।

 इमरजेंसी ब्रेक लगने से ट्रेन में बैठे यात्री को बड़ा झटका महसूस हुआ। जिससे यात्री भी घबरा गए। ट्रेन रोककर रखवाले ने हादसा होने से बचा लिया. जिसकी लोको पायलट और यात्रियों ने भी प्रशंसा की इसकी सूचना रेलवे संबंधित अधिकारियोंको दी गई उसके बाद रेलकर्मी मौके पर पहुंचकर मरम्मत का कार्य शुरू की गयी।

 हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस को 45 मिनट के विलंब से फिर पीडीडीयू जंक्शन के लिए दूसरी लाइन से रवाना किया गया.प्रेमचंद राम और राम प्रवेश को स्टेशन मास्टर ने मिठाई खिला कर सम्मानित किया दोनों किसानों ने रेल की पटरी टूटी देख गाड़ी को अपना लाल गमछा दिखाकर ट्रेन रुकवाई जिससे बड़ा हादसा टल गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top