Breaking : रामपुर में कुएं में गिरने से 11 वर्षीय बालक की हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

रामपुर कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां कुएं में गिरने से 11वर्षीय बालक की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक बालक रामपुर प्रखंड मुख्यालय के बगल स्थित रामपुर गांव के राजेश यादव के 11 वर्षीय पुत्र अमन कुमार बताया जाता है। जो कक्षा चौथी के छात्र था। शनिवार की दोपहर में घर से निकला था। जब शाम 4 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू की गई। 

इस बीच काफी खोजबीन परिजनों द्वारा किया गया।लेकिन कोई पता ठिकाना नहीं लगा। जब रामपुर गांव से प्रखंड मुख्यालय जाने वाले मार्ग में पूर्व दक्षिण में स्थित एक कुएं के पास पहुंचकर झगड़ डालते हुए में पता लगाया गया तो बच्चे का कपड़ा फंस बाहर आ गया। रात्रि 9 बजे काफी मशक्कत के बाद परिजनों द्वारा कुंए से बच्चे को बाहर लोगों द्वारा निकाला गया।

 कुंए में बच्चा कैसे गिरा और कब गिरा यह पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद घटनास्थल पर बेलाव थाने की पुलिस पहुंच चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस द्वारा रविवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भभुआ सदर अस्पताल में कराये जाने की बात कही गयी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top