भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में बुधवार की अहले सुबह तालाब के किनारे से टहलते हुए गुजरने के दौरान पैर फिसल कर तालाब में डूबने से एक व्यक्ति के मौत हो गयी। मृतक डूमरिया गांव निवासी दशरथ बिंद के 34 वर्षीय पुत्र हनुमान बिंद बताये जाते है।
मृतक के भाई भरत बिंद ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह लगभग 3 बजे घर से उनके भाई टहलने के लिए गांव से दक्षिण तालाब की तरफ जा रहे थे। तभी तालाब के किनारे से गुजरने के दौरान अचानक पैर फिसल गया। जिससे तालाब में जा गिरे।
जहां तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई। सुबह होते ही गांव के लोग दक्षिण की तरफ खेत बधार घूमने के लिए जा रहे थे। तभी तालाब में डूबे हुए व्यक्ति को देखा तो गांव में लोगों को जानकारी दी।सूचना पर देखते ही देखते घटनास्थल पर परिजनों व लोगों की भीड़ जुट गयी।
पुलिस को सूचना दी गई। जहां सूचना स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुँच गयी। तालाब से शव निकाले जाने के बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

