भगवानपुर कैमूर। शनिवार को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से ड्यूटी के बाद लगभग 4 बजे घर लौटी एएनएम अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसमें उनका तबियत खराब होने पर आनन फानन में परिजनों द्वारा भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। जहां एएनएम का डॉक्टरों का प्राथमिक उपचार, स्लाइन चढ़ाया जा रहा है।
एएनएम के पुत्र रेसलर शशिभूषण कुमार ने बताया कि मां भगवानपुर सीएचसी से ड्यूटी के बाद घर गयी। जिसके बाद अचानक चक्कर होने से बेहोश होकर गिर गयी। उनका तबियत बिगड़ गया।जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।
जहां इलाज चल रहा है। तबियत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। वही डॉक्टरों का कहना है कि किसी बात को चिंता कर ली होगी। इसलिए बेहोश होकर गिर गयी होगी। उनका तबियत खराब हो गया है। इलाज चल रहा है। तबियत में सुधार में हो रहा है।
