कैमूर : बहेरी गांव के युवक की शिवसागर में संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

 रामपुर/कैमूर। रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के एक युवक की मंगलवार को रोहतास जिले के शिवसागर में संदिग्ध स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के स्व झगड़ू डोम के 26 वर्षीय पुत्र रजिंद्र डोम बताया जाता है। बड़े भाई कमलेश डोम ने बताया कि मृतक राजेंद्र सोमवार को बहेरी गांव से कह कर गया था कि वह शिवसागर जा रहा है। 

मंगलवार को आ जायेगा। लेकिन मंगलवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनका भाई शिवसागर में जहां रहता था। उस कमरे में फंदे से लटका उसका शिव मिला है। इस मामले में परिजनों को जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। बड़ा भाई कमलेश ने हत्या की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना के बाद टेंपो से शिवसागर के लिए परिजन रवाना हो गए।

वही घटना की सूचना पर सबार पंचायत पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पहुँचे। जहां मृतक के भाई को 2 हजार की सहयोग राशि दिया। वही उनके साथ उप मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top