कैमूर: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू


रामपुर कैमूर।
कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बसिनी गांव में रविवार को सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई। गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा बसिनी गांव से सात किलोमीटर दूर सबार नाथ बाबा के प्रागंण में दुर्गावती नदी में महिला पुरुष श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर पहुंचे। जहां दुर्गावती नदी में वैदिक मंत्रों और पूजन अर्चना के बाद कलश में विद्वान पंडितो द्वारा जल भरवाया गया। इसके बाद जल लेकर श्रद्धालु यज्ञ स्थल बसिनी गांव पहुंचे। 

कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराते सबार पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह 


कलश यात्रा के सबार दुर्गावती नदी के पास पहुंचते ही सबार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा जलपान की व्यवस्था किया गया। जहां श्रद्धालुओं को गुड़ की लड्डू, मुरब्बा, नारियल, किशमिश, काजू,बादाम का प्रसाद के रूप में देकर जलपान कराया गया।

 यज्ञशाला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा जलभरी के बाद रविवार की शाम 6 बजे से 9 बजे रात तक हुआ। इसका मुख्य आयोजक किसान संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव अनिल सिंह ने बताया कि यह भागवत कथा संगीतमय ज्ञान यज्ञ है।श्री मद भागवत कथा के व्यास कथावाचक के रूप में वृंदावन के परमानंद शरण शास्त्री के साथ 12 सदस्य टीम द्वारा किया जाएगा।


 मुख्य यजमान के रूप में सुनिल कुमार सिंह और पुष्पा सिंह हैं। कथा आगामी 8 फरवरी तक चलेगा। 9 फरवरी को हवन पूजा और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। इस कलश यात्रा में जलालपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजनाथ सिंह कुशवाहा, कामता यादव, संतोष पाण्डेय, रामायण पासवान, तिलेश्वर पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

 





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top