भभुआ कैमूर बंटी जायसवाल। रविवार को कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड सबार गांव के हाई स्कूल के खेल मैदान पर सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला अखलासपुर और बिहार इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें अखलासपुर ने बिहार इलेवन को ट्राइब्रेकर में 4- 2 गोल से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।उद्घाटन से पहले ट्रॉफी को खिलाड़ी और अतिथियों द्वारा पूरे खेल मैदान में घुमाया गया।
इस फाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप भभुआ विधायक भरत बिंद, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सह भाजपा नेता अजय दुबे, सबार पंचायत पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश चौबे, चेनारी जिप सदस्य चंदन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इसके बाद भभुआ विधायक द्वारा कबूतर उड़ाया गया। राष्ट्रगान और खिलाड़ियों से अतिथियों द्वारा परिचय प्राप्त किया। विधायक और भाजपा नेता द्वारा फुटबॉल को किक मार कर मैच की शुरुआत की गई।
मैच शुरू होने के बाद हाफ टाइम तक बिहार इलेवन और अखलासपुर टीम में किसी ने एक भी गोल नहीं किया। हाफ टाइम के बाद भी एक भी गोल दोनों टीम नहीं कर पाई। 35-35 मिनट के खेल में दोनों टीम बराबर रही। जिसके बाद हार जीत का फैसला ट्राई ब्रेकर से लिया गया। जिसमें अखलासपुर ने बिहार इलेवन को 4-2 गोल से हराकर फाइनल टूर्नामेंट ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
मंच पर आयोजक टीम द्वारा सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। विधायक, भाजपा नेता , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, सबार पैक्स अध्यक्ष द्वारा विजेता टीम अखलासपुर को ट्रॉफी 21 हजार रुपए , उप विजेता टीम बिहार इलेवन को ट्रॉफी, 11 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भभुआ विधायक भरत बिंद ने कहा कि हार जीत में प्वाइंट का फासला होता है। जीत से इतराना नहीं चाहिए और हार से निराश नहीं होना चाहिए। खेल में जीत हार लगा रहता है। इस आयोजन के लिए आयोजक टीम को धन्यवाद दिया।
रेफरी के रूप में रौशन अली, लाइंस मैन ओम प्रकाश राम और आदित्य कुमार रहे। संचालन शिक्षक मनोज पासवान, अरविंद सिंह ने की। इस टूर्नामेंट का आयोजन सबार युवा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अजय निषाद और उनकी टीम द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघुवंश राम, डॉ जागेश्वर सिंह यादव, पूर्व मुखिया सुरेंद्र मल्लाह, सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, सबार अपग्रेड हाई स्कूल के एचएम ददन राम, उप मुखिया अंबिका पासवान सहित कई गणमान्य और हजारों खेल प्रेमी शामिल रहे।
यह आयोजन सबार युवा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अजय निषाद और उनकी टीम द्वारा किया गया था।