कैमूर लाइव न्यूज़। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां नदी में स्नान करने गये मजदूर की डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से शव को काफी खोजबीन के बाद नदी से निकाला गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के लबेदहा स्थित दुर्गावती नदी की है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मजदूर की पहचान यूपी के कुंडा थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ पिंगरी गांव के मुनेश गौतम का 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश गौतम के रूप में हुई है।बताया जाता है। बताया जाता है कि मृतक मजदूर लबदेहा के सरोज सिंह के ईंट भट्टे पर कार्य करता था। जो प्रतिदिन की तरह ईट भट्ठा पर ईंट की ढुलाई कार्य करने के बाद भट्ठा के बगल में दुर्गावती नदी में स्नान करने गया था। इसी बीच नदी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। जिसके क्षेत्र में कोहराम मच गया। घटना केे बाद घटनास्थल पर लोगों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वही सूचना पर नरहन जमुरना पंचायत के मुखिया डॉ संजय सिंह व भट्टा मालिक सरोज सिंह भी पहुँच गए। लोगों की भीड़ नदी के पास जुट गई। सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस भी पहुँच गयी। जहां ग्रामीणों की मदद से शव को काफी खोजबीन के बाद नदी से निकाला गया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
रामगढ़ थानाध्यक्ष नेे बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा। भट्ठा मालिक द्वारा मृतक के परिजनों को मोबाइल से सूचना दे दिया गया है।
रामगढ़ थानाध्यक्ष नेे बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा। भट्ठा मालिक द्वारा मृतक के परिजनों को मोबाइल से सूचना दे दिया गया है।

