पुलिस ने छापेमारी कर शराब धंधेबाज को 81 बोतल शराब के साथ किया गिरफ्तार

मोहनिया/दुर्गावती।मोहनियां पुलिस ने गुरुवार की रात्रि एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया पुलिस ने चकमा देकर धंधे बाज को दबोच लिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली की शुकुलपिपरा गांव मे कमेश्वर पासी का पुत्र नरेंद्र पासी  शराब का धंधा कर रहा है पुलिस ने सदे विलास में  कुशुलपिपरा गांव पहुंची अपने को शराब क्रेता बताते हुए  शराब धंधेबाज नरेंद्र पासी को शुकल पिपरा गांव के समीप एनएच 30 रोड पर बुलाया पुलिस के  बिछाए गए जाल में शराब धंधे बाज फस गया  जब उससे पूछताछ की गई वह शराब धंधा से पल्ला झारने लगा  जब नरेंद्र पासी को लेकर शुकुलपिपरा गांव स्थित घर में छापेमारी की गई तो  वहां से 180 एम एल का 81बोतल शराब क्रेजी रोमियो व्हिस्की शराब बरामद हुई पुलिस शराब धंधेबाज को चकमा देकर दबोच लिया पूछताछ करने के बाद  शराब धंधे बाज को  संबंधित धाराओं में  जेल भेज दिया गया इस संबंध में मोहनियां के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की गुरुवार को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के शुकुलपिपरा गांव कमेश्वर पासी का पुत्र नरेंद्र पासी शराब का धंधा कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस शुकुल पिपरा गांव में पहुंच गई छापेमारी के दौरान 81 बोतल शराब बरामद हुआ धंधे बाज को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top