दुर्गावती। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के पास जीटी रोड के किनारे स्थित मां कुलेश्वरी लाइन होटल के पिछे खलिहान में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम भेरियां गांव निवासी गल्ला व्यवसायी रवींद्र चौबे जिसकी उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गई घटना शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार जीटी रोड कुल्हड़िया स्थित मां कुलेश्वरी लाइन के पिछे सुबह लोग शौच करने के लिए गए तो देखे की खलिहान के किनारे एक व्यक्ति अर्द्धनग्न स्थिति में शव पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग की भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना मिलने पर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गए बताया जाता है कि मृतक रविंद्र चौबे धान बिक्री बड़े व्यवसाई थे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी शव के पास पानी का खाली बोतल पड़ा था। लोगों को आशंका है कि व्यवसायी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इस संबंध थानाध्यक्ष सुहेल अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
होटल के पीछे खलिहान में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
शुक्रवार, फ़रवरी 22, 2019
Tags

