कुश्ती की राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए15 मार्च को कैमूर के बिछियां व्यायामशाला में होगा ट्रायल

#बिहार के सभी जिले के कुश्ती के खिलाड़ी ट्रायल में ले सकते है हिस्सा
# प्रशिक्षु चयनित खिलाड़ियों के लिए यह होना चाहिए अहर्ताएं
भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। कला,संस्कृति व युवा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजनान्तर्गत कुश्ती बालक एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण के लिए कैमूर जिले के दुर्गावती के बिछियां व्यायामशाला में 15 मार्च को ट्रायल होगा। इस ट्रायल में बिहार के सभी जिले के प्रशिक्षु खिलाड़ी भाग ले सकते है। जिसके बाद एकलव्य कुश्ती की आवासीय प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों का चयन की प्रक्रिया होगी। इसकी जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र में रिक्त प्रशिक्षु खिलाड़ी कुश्ती बालक के लिए
चयन की प्रक्रिया राज्य आवासीय  एकलव्य बिछियां व्यायामशाला में 15 मार्च को सुबह 8 बजे से होगी। यह भी बताया कि चयनित खिलाड़ी को बिहार सरकार द्वारा कक्षा 10 वीं तक कुश्ती के प्रशिक्षण के साथ रहना खाना सब निःशुल्क मिलेगा।
#प्रशिक्षु खिलाड़ियों के चयन हेतु यह होगी योग्यता व अहर्ताएं -
1.प्रशिक्षु खिलाड़ियों की उम्र 14 वर्ष, 31 दिसंबर 2019 तक से।
2.कक्षा 9 वीं तक अध्ययनरत हो
3.बैट्री टेस्ट के प्राप्त अंको के आधार पर
4.संबंधित खेल विद्या के स्किल के आधार पर
5.प्रतिभागी खेल कीट्स के साथ चयन स्थल पर रिपोर्ट करेंगे
6. ट्रायल हेतु आने जाने का यात्रा व्यय भोजन व्यय देय नहीं होगा
7.प्रशिक्षुओं खिलाड़ियों के दो फ़ोटो लेकर आना अनिवार्य
8.प्रशिक्षुओं खिलाड़ियों को आधार कार्ड
9. प्रशिक्षु खिलाड़ियों को बिहार राज्य का निवासी
10. नामांकन के समय स्थानांतरण प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top