भभुआ/कैमूर।(बंटी जायसवाल). आज बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग द्वारा कई जिले के प्रखंडों के 99 सीओ, सीआई, चकबंदी पदाधिकारी का स्थानांतरण किया गया है।जिसमें कैमूर जिले के चैनपुर अंचल के नए सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह बने है।जो दरभंगा जिले के बेनीपट्टी सीओ है। वही अधौरा अंचल के नये सीओ विनय कुमार सिंह बने है। जो पूर्णिया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी है। चांद अंचल के नए सीओ महेंद्र प्रसाद बने है। जो सहरसा में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी है। वही कैमूर के कानूनगो भूअर्जन श्यामसुंदर राय का तबादला होने के बाद रोहतास के बिक्रमगंज अंचल के नए सीओ बनाये गए है।
देखिए तबादले की पूरी सूची






