भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैैैमूर जिले केे भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगाई गांव में माघ पूर्णिमा के अवसर पर विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कैमूर जिले के पहड़िया, अधौरा, कर्मनाशा, पर्वतपुर, मदुरना, राधाखाड़, पढौति,टेकरा, ओरगाई, नुआंव के पहलवानों ने हिस्सा लेकर एक दूसरे से पटखनी दी। इसका उदघाटन व अध्यक्षता महंगू पहलवान ने फीता काट कर की। अतिथि के रूप में समाजसेवी नीरज पांडेय रहे।
कुश्ती दंगल में पढौती के लोरिक ने लोहरा के सचिन को, नुआंव के रामदयाल ने कर्मनाशा के बबलू पहलवान को पटखनी दी। जिसके बाद 500 रुपये व गमछा देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पढौती के मुकेश ने पहड़िया के चंद्रमा को, राधाखाड़ के जवाहर ने तोड़ी के रंजन पहलवान को, बोराईपुर के शिवजनम (500 रुपये व गमछा)ने पढौती के इंदरचंद को, अधौरा के पहलवान दिनेश(₹600 व गमछा) ने मदुरना के दीपक को चारो खाने चित्त किया। हारने वाले पहलवानों को 100 रुपये व गमछा भेंट किया गया। निर्णायक के रूप में महंगू पहलवान और इन्द्रासन रजक रहे। आपको बता दें कि यह माघ पूर्णिमा के अवसर पर कुश्ती दंगल 1966 से आयोजित होता आ रहा है। मौके पर जितेंद्र सिंह, अजित कुमार, रामाशंकर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

