बिग ब्रेकिंग : स्कूल से घूमने आए बच्चे की दुर्गावती नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत, बच्चे के शव की खोजबीन जारी

भभुआ कैमूर : कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के अमाव गांव के दुर्गावती नदी पुल के पूरब में मौलवी घाट के पास नदी में नहाने के दौरान बच्चे की डूबने से मौत हो गयी। बच्चे के शव का लोगो द्वारा खोजबीन की जा रही है। मृतक बच्चा झाली गांव के सुरेंद्र राम का  13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बताया जाता है। मृतक बच्चे की मां रीता कुमारी सबार मध्य विद्यालय में शिक्षिका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चा मिशन स्कूल में पढ़ता था। आज रविवार को स्कूल के तरफ से सिस्टर के साथ घुमने के लिए बच्चे आये थे। जिसमें दो बच्चे नदी में स्नान करने लगे। इसी में दोनो बच्चे नदी में बहने लगे। एक बच्चा किसी तरह बच गया। लेकिन दूसरा बच्चा नदी में बहने के साथ डूब गया।इसके बाद एक बच्चे ने हल्ला किया लोग जुट गए। जिसके बाद बच्चे की खोजबीन शुरू की गई है। घटना के सूचना के बाद परिजन भी पहुँच गए है। वही सबार थाना व रोहतास के चेनारी थाना भी पहुँच गया है। खबर लिखे जाने तक बच्चे की शव नहीं मिल पाई थी। लोगो द्वारा खोजबीन की जा रही थी। घटना की सूचना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 
#सबार थानाध्यक्ष कोमल तिवारी ने बताया कि यह घटना रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र में हुआ है। वहां की पुलिस पहुँची हुई है। मिशन स्कूल के तरफ से बच्चे घुमने के लिए आये थे। जिसमें बच्चे की नदी में स्नान के दौरान डूब गया है। जिसके शव की खोजबीन की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top