नीलगायों की झुंड से टकराया बाइक सवार पूर्व मुखिया का भाई, गम्भीर घायल , वाराणसी रेफर

भभुआ /कैमूर। सोमवार को कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालापुर -परसथूआं पथ के गौरीशंकर धर्मकांटा के समीप बाइक सवार से सड़क पार करने के दौरान 
नीलगाय की झूंड से टकरा कर बुरी तरह से घायल हो गया । घायल बाइक सवार नेवरास पंचायत के पूर्व मुखिया का भाई धीरज कुशवाहा का भाई केवढी गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह बताया जाता है. घायल को ग्रामीणों के मदद से इलाज के लिए लालापुर के राजभारती हॉस्पिटल में पहुंचाया गया ।
जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु एम्बुलेंस से वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया । घटना के बारे में बताया जाता हैं कि थाना क्षेत्र के केवढी निवासी प्रमोद कुमार सिंह लालापुर में सब्जी मंडी समिति से कार्य कर बाइक से घर लौट रहे थे कि अचानक लालापुर स्थित गौरीशंकर धर्मकांटा के समीप नीलगाय सड़क मार्ग पार करने के दौरान बाइक में जोरदार धक्का मार दी । जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top