बनौली ने पसाई को 68 रनों से दी करारी शिकस्त, SPL -2019 ट्रॉफी व 10 हजार रूपये का जीता खिताब

# सबार गांव के मेला मैदान में एसपीएल क्रिकेट महासंग्राम का हुआ आयोजन

#विजेता टीम बनौली को 10 हजार रूपये के साथ ट्रॉफी तो उपविजेता पसाई को 5 हजार और ट्रॉफी मिला पुरस्कार

रामपुर कैमूर. प्रखंड के सबार गांव के मेला मैदान में सोमवार को सबार प्रीमियर लीग यानी एसपीएल क्रिकेट महासंग्राम 2019 टूर्नामेंट का फाइनल आयोजन किया गया. इस फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, पूर्व रामपुर प्रमुख मनोज जायसवाल, पूर्व सबार मुखिया सुरेंद्र मल्लाह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया. इसके बाद दोनों टीम की खिलाड़ियों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया. मैच की शुरुआत मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह के बैटिंग व पूर्व मुखिया सुरेंद्र मल्लाह के बॉलिंग करने के बाद हुआ. एसपीएल का फाइनल मैच बनौली व पसाई के बीच खेला गया. जिसमें बनौली ने पसाई को 68 रनों से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. मैच की शुरुआत दोनों टीमों के कप्तान ने टॉस किया. जिसमे बनौली ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का निर्णय लिया. मैच के दौरान दर्शको में काफी रोमांच देखा गया. जिस तरह खिलाड़ियों ने मैदान में चौके व छक्के को लगा रहे थे. उसी तरह दर्शको की तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज रहा था. पहली पारी में बनौली ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाया.
टूर्नामेंट को देखने के लिए खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था. जिसके बाद मेजबान टीम पसाई ने खेलना शुरू किया. इस टूर्नामेंट में 16 टीम ने भाग लिया. मेजबान पसाई को 12 ओवर तक 69 रन बना कर बनौली ने ऑल आउट कर दिया. जिसके बाद बनौली की टीम विजयी रही. टूर्नामेंट का फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा. इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कुल 21 छक्के लगाये गये. इस टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के दौरान कहा गया कि यहां पर वर्ष 2008 से आईपीएल की तर्ज पर एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाता है.
#मैन ऑफ द मैच को पंखा तो मैन ऑफ़ द सीरीज को कूलर
टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के दौरान, इस टूर्नामेंट का मैन ऑफ द मैच बनौली का धोनी 22 रन बना कर 3 विकेट लिया. जिसे पूर्व मुखिया सुरेंद्र मल्लाह ने पंखा देकर सम्मानित किया. वही बनौली के मैन ऑफ़ द सीरीज गोपीचंद 126 रन बना कर 5 विकेट ले चुका है. उसे मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने कुलर देकर सम्मानित किया. बेस्ट ऑफ द कैच का पुरस्कार बनौली के क्षितिज कुमार तो बेस्ट ऑफ द फिल्डर का पुरस्कार पसाई के रबाडा को मिला. हैट्रिक छक्के का पुरस्कार बनौली के मन्नू कुमार को 101 व क्षितिज कुमार को 101 रुपये दिया गया. वही उपविजेता टीम पसाई को मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने 5 हजार व ट्रॉफी देकर तो विजेता टीम बनौली को सरपंच
 प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया सुरेंद्र मल्लाह द्वारा संयुक्त रूप से 10 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. उदघोषक के रूप में धर्मदेव चौधरी व गुदरी शर्मा रहे. वही अंपायर की भूमिका जितेंद्र चौधरी व राजाराम चौधरी, इसरार अंसारी ने निभाई.  इस टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता के रूप में अध्यक्ष अजय निषाद, सचिव सत्येंद्र विश्वकर्मा, अमित शर्मा, नूरे आलम, विकास शर्मा, धर्मेंद्र खरवार, सहित कई युवा थे. मौके पर अजय बहादुर सिंह, विजय सिंह, इजहार अंसारी, दुखी चौधरी, संतोष चौधरी, मैनुद्दीन अंसारी, नन्दकिशोर पाल, नन्दलाल यादव, रविंद्र कुमार, समीनुद्दीन अंसारी सहित हजारों खेल प्रेमी उपस्थित थे.
फ़ोटो - 1. टूर्नामेंट के फाइनल मैच का फीता काट कर उद्घाटन करते अतिथि
2. विजेता टीम बनौली को पुरस्कार देते अतिथि

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top