फाइल फ़ोटो
भभुआ/कैमूर। कैमूर से एक बड़ी खबर है। जहां पर एक गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी कर दो देशी बम के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार गया है। यह घटना कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव से आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद को गुप्त सूचना मिली कि करजी गांव में एक व्यक्ति देशी बन्दूक व बम लेकर घूम रहा है। जिसके बाद एसपी ने चैनपुर थानाध्यक्ष को छापेमारी कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. जिसके बाद चैनपुर पुलीस ने छापेमारी कर दो देशी बम के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति बम और पिस्तौल लेकर खुलेआम घूम रहा है तथा लोगों को डरा धमका रहा है। जिसकी सत्यापन चैनपुर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने करजी गांव में छापेमारी कर रामबदन राम के छत पर से 2 देसी बम बरामद करते हुए गिरफ्तार किया। बताया गया कि यह व्यक्ति अपराधी किस्म का है और इसका आपराधिक इतिहास भी है। इसके विरुद्ध चैनपुर थाना में कांड संख्या 107 / 13, 19 अक्टूबर 13 धारा 341, 323, 325 ,447 भादवी में आरोपित है। इसके साथ गिरफ्तार अपराधी पूर्व में भी भैंस चोरी के केस में जेल जा चुका है।

