दुष्कर्म व समाज मे फैले अश्लीलता के खिलाफ कैंडल जला जताया विरोध,अश्लीलता पर रोक के लिए बने कानून

फ़ोटो - कैंडल जला कर विरोध जताते हुए
दुर्गावती(मुबारक अली)।मासूम बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म तथा समाज में फैल रही अश्लीलता की घटनाओं के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर लोगों ने कैंडल जलाकर विरोध किया. इस दौरान अश्लीलता के खिलाफ कई सामाजिक संस्थाओं ने एक साथ एकजुट होकर के आवाज उठाई.तथा कई स्थानों पर कई राज्यों से लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर के अपना समर्थन भी किया. वक्ताओं ने कहा की बलात्कार जैसी घटना हो जाने पर मोमबत्तियां हम लोग जलाते हैं लेकिन आज हम लोगों ने बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकने के महिला सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए एक साथ होकर  आवाज उठाई है. कहा की दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रहा है बच्चियों के प्रति अत्याचार इसके लिए सरकार को जल्द से जल्द कठोर ठोस निर्णय लेना ही होगा.हमारा देश संस्कृति धार्मिक और सामाजिक प्रवृत्तियों के साथ संवैधानिक सुरक्षा के साथ में बना है देश में लड़कियों की सुरक्षा महिलाओं की सुरक्षा आदि की घोषणा संविधान में की गई है.बढ़ते दौर से गुजरते हुए हम देख रहे हैं कि भारत में अश्लीलता तेजी से बढ़ रही है चाहे सोशल साइट हो के साथ अन्य स्थानों पर लड़कियों एवं महिलाओं को नंग वस्त्र प्रवृत्ति के रूप में आज समाज में दिखाया जा रहा है.
हम सभी सामाजिक संगठनो, बुद्धिजीवी,युवा,छात्र, नौजवान एक संकल्पित होकर अश्लीलता के विरोध में एक युद्ध को चलाते हुए अश्लीलता को रोकने के लिए देशव्यापी अभियान की शुरुआत किया है. भारत सरकार के समक्ष अश्लीलता को रोक लगाने के लिए अभियानों के आधार पर एक प्रस्ताव भेजा जाएगा.जिसमें भारतवर्ष मे अश्लीलता को रोकने के लिए एक ठोस कानून बनाने की मांग की जाएगी.इस दौरान पंडित प्रकाश मिश्र ज्योतिषी केंद्र, युवा फाउंडेशन,एक पहल, अनमोल सेवा समिति,नई दिशा नई उम्मीद आदि संगठनों ने अपना समर्थन किया, इस मौके पर सीमा चौधरी,प्रीति जायसवाल, मीणा मुखर्जी,पुजा,आशा,मनीष श्रीवास्तव,राम प्रकाश जायसवाल, राकेश सोनकर,सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top