कैमूर में धूमधाम से मनाया गया निषाद राज जयंती समारोह, वक्ताओं ने शिक्षित और संगठित होने पर दिया गया बल

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार गांव के मेला मैदान में बुधवार को निषाद राज जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी आने वाले थे। लेकिन किसी कारण वश नहीं पहुँच सके। इस समारोह उद्घाटन संयुक्त रूप से VIPके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ साहनी एवं पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह विधानसभा सदस्य अनीता चौधरी ने की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सुरेंद्र मल्लाह एवं संचालन शिक्षक धर्मदेव चौधरी ने की। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने निषादराज के बारे विस्तार चर्चा करते हुए उनके बारे में जानकारी दी और उनके बताए मार्गो पर चलने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि गुहराज निषाद भगवान श्री राम के परम भक्त होने के साथ एक अच्छे मित्र होने की कर्तव्य निभाई थी। भगवान श्री राममचंद्र निषाद राज को इमानदार और साहसी राजा और परम् मित्र समझते थे। तभी तो जब वे बनवास जा रहे थे तो अयोध्या की सुरक्षा की जिम्मेदारी निषाद राज को दिया था और 14 वर्षों तक अयोध्या की सुरक्षा की जिम्मेवारी इमानदारी से निषाद राज ने निभाया था। इसके  साथ ही वक्ताओं ने अपने समाज को शिक्षित व संगठित होने पर भी बल दिया। जब एकता रहेगा तभी संगठित समाज का निर्माण होगा।
इसी प्रकार वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी को बिहार की सुरक्षा देने की बात कही गयी। जिस प्रकार निषाद जाती का इतिहास भी रहा है कि प्रभु श्री रामचन्द्र को गंगा पार कराना था निषादराज ने प्रेम से भगवान श्री राम के पैर धोने का कार्य किया और गंगा पार कराया था। इसी प्रकार हम अपने समाज को संगठित करते हुए मुकेश सहनी के हाथों को मज़बूती देने का काम करेंगे।
वही समारोह के पहले निषादराज की भगवान श्री राम,माता जानकी, लक्ष्मण के साथ स्थापित प्रतिमा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। वही बताया जाता है कि 20 वर्षो सबार गांव में निषादराज जयंती मनाया जा रहा है।
सभा को चौधरी ललता प्रसाद पूर्व मंत्री उ. प्र., चन्द्रदेव बिन्द पूर्व चेयरमैन रोहतास, जय कुमार बिन्द जिला अध्यक्ष रोहतास, डा़ विजय शर्मा, मंगल राम जिला पार्षद चेनारी, VIP के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामबिहारी बिन्द आदि ने संबोधित किया।
मौके पर शिवमूरत बिन्द, बिक्रमा बिन्द, रमेश प्रसाद चौधरी, राम सकल चौधरी, राकेश निषाद उ. प्र., प्रलाद निषाद ,बजरंगी बिन्द VIP के जिला संगठन मंत्री ,निषाद विकास संघ के जिला अध्यक्ष राममिलन चौधरी ,सचिव रामाशीष चौधरी, ठाकुर प्रसाद चौधरी उ.प्र.,सुरेन्द्र प्रसाद, राजकिशोर चौधरी NVSके यूवा जिला अध्यक्ष कैमूर,
बिजयंता बिन्द ,सुनैना साहनी, शम्भु पटेल , धर्मेन्द्र सिंह मुखिया प्रतिनिधि सबार, जवाहर बिन्द VIPके पूर्व जिलाध्यक्ष ,गांधी निषाद ,सुदेश्वर सिंह कुशवाहा, शिवशंकर चौधरी, राजा गुप्ता, मंगल खरवार, रामनाथ राम ,अक्षैबर सिंह पूर्व मुखिया, गुदरी शर्मा, रामकेशी राम पूर्व मुखिया, पिन्टू सिंह प्रमुख प्रतिनिधि,  हिरा चौधरी , लालबहादुर चौधरी शिक्षक, व दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे। वही हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top