भभुआ/कैमूर।पराली प्रबंधन के लिए किसानों को कृषि विभाग से 75 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा कई यंत्र।15 फरवरी तक यंत्र लेने के लिए किसानों को करना ऑनलाइन आवेदन तभी मिलेगा 75 प्रतिशत अनुदान पर फसल प्रबंधन का कृषि यंत्र।दरअसल जल जीवन हरियाली अभियान के तहत खेत में पराली नहीं जलाने को लेकर किसानों के लिए कई प्रकार के यंत्र आया है।
जिस पर कृषि विभाग के माध्यम 75 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा। यह जानकारी कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि किसानों से अपील है कि वे खेतो में फसल काटे जाने के बाद उसके बचे अवशेष को जलाए नहीं बल्कि उसका उपयोग करे,मवेशियों के चारा के रूप,खेत में कॉपोस्ट बनाकर सकते है। जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। कृषि विभाग के माध्यम से 6 प्रकार के यंत्र बाजार में आया है। जिसे किसान अपना रजिस्ट्रेशन व ऑनलाइन आवेदन कर उसे खरीद कर खेतों में फसल के अवशेष का प्रबंधन कर सकते है।
कैमूर DM ने प्रेसवार्ता में कहा पराली प्रबंधन यंत्र की खरीद पर किसानों को मिलेगा 75% अनुदान, 15फरवरी तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन
बुधवार, फ़रवरी 05, 2020
Tags

