दुर्गावती कैमूर (मुबारक अली)। कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से दूसरे दिन यानी बुधवार को भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1400 प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार के कटिहार दानापुर एवं बरौनी जंक्शन के लिए रवाना हुई. ट्रेन रवाना होने से पहले कैमूर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी दिलनवाज अहमद, रेलवे कमांडेंट मुगलसराय आशीष मिश्रा, एडीआरएम मुगलसराय रूपेश कुमार तथा वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार अमर सहित जिले के अन्य अधिकारी व भारी संख्या मे पुलिस के जवान मौजूद थे.
मजदूरों ने सहयोग के लिए जिला अधिकारी व पुलिस प्रशासन का आभार भी जताया. श्रमिक स्पेशल ट्रेन में कुल 20 बोगी जुड़े हुए थे.सभी मजदूर यात्रियों को प्रशासन की ओर से सामान्य श्रेणी का टिकट दिया गया.श्रमिक स्पेशल ट्रेन के स्लीपर की कोच में 80 प्रवासी मजदूरों को बैठाया गया.जनरल कोच में 40 श्रमिकों को बैठाया गया. ग्रीन सिग्नल मिलते ही श्रमिक स्पेशल के ड्राइवर ने बुधवार की सुबह 9:45 बजे ट्रेन चला दी.
इस दौरान प्लेटफॉर्म छोड़ते समय मजदूर हाथ हिलाकर अधिकारियों व कर्मचारियों का अभिभावक कर रहे थे.कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से खुली यह स्पेशल ट्रेन सीधे दानापुर कटिहार एवं बरौनी जंक्शन पर ही रुकेगी. वहां विभिन्न जिलों मे बसों से प्रवासी मजदूरों को भेजा जाएगा.वही ट्रेन रवाना होने से पहले सभी मजदूरों को भोजन का पैकेट व पीने का पानी दिया गया.
इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के लिए जीटी रोड स्टेशन मोङ से लेकर स्टेशन प्लेटफार्म तक पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान मुस्तैद थे. बता दे कि मंगलवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रवासी मजदूरों को कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से 1320 श्रमिकों को दानापुर,कटिहार,बरौनी रेलवे स्टेशन बिहार के लिए रवाना किया गया था.
वहीं बुधवार को दूसरे दिन भी यहां कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से 1400 प्रवासी मजदूरों को बिहार के कटिहार,दानापुर और बरौनी जंक्शन से लिए रवाना किया गया.जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि बिहार में कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से यह दुसरी ट्रेन खोला जा रहा है. ट्रेन खुलने से पहले सभी मजदूरों को पैकेट का भोजन एवं पानी दिया गया है. दूसरे दिन 1400 प्रवासी मजदूरो को कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से रवाना किए गए है.



