पटना। बिहार में मंगलवार को आये कोरोना संक्रमण के मामले में रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। एक दिन में सबसे ज्यादा बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। एक दिन में पहली बार 130 नए कोरोज पॉजिटिव मरीज मिलने का मामला सामने आया। देर रात तक 5 अपडेट में 49 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। ट्वीट के अनुसार, संख्या बढ़कर 879 तक पहुँच गया। मंगलवार को जमुई जिले में पहली बार एक मरीज मिला है।
इस तरह अब कोरोना वायरस ने सभी जिलों में अपना पांव पसारता ही जा रहा है। लिए हैं। मंगलवार को कोरोना के 130 मरीजों में से 124 मरीज प्रवासी हैं।जो बाहर के प्रदेशों से बिहार आए हैं। गौरतलब है कि अबतक कोरोना संक्रमित 386 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वही कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है।
दो दिन में 149 मामले आये थे सामने
प्रवासी मजदूर के आगमन से बिहार में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है। जो सरकार के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। बिहार के बाहर से वापस ट्रेन से बिहार आ रहे कई मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। सोमवार तक बिहार में 150 प्रवासी कोरोना पॉज़िटिव पाये गये।
पिछले दो दिनों में राज्य में 149 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। रविवार को बिहार में सबसे अधिक 96 तो वहीं सोमवार को 53 मरीज मिले थे। लेकिन मंगलवार को 130 मरीज मिलने के बाद रविवार के दिन मिले 96 मरीजों का रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिया।
कोरोना संक्रमित हुए बिहार पुलिस केे जवान
मंगलवार को भी पुलिस के कई जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 53 कोरोना पॉजिटिव सोमवार को मिले थे। जिसमें बीएमपी के आठ जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस तरह से कोरोना अब बिहार पुलिस के मुख्यालय तक पहुंच गया है।इनमें से एक जवान पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित एक आईपीएस का बॉडीगार्ड है। अब ये कोरोना पॉजिटिव बॉडीगार्ड किसके-किसके संपर्क में आया है।
मंगलवार को भी पुलिस के कई जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 53 कोरोना पॉजिटिव सोमवार को मिले थे। जिसमें बीएमपी के आठ जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस तरह से कोरोना अब बिहार पुलिस के मुख्यालय तक पहुंच गया है।इनमें से एक जवान पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित एक आईपीएस का बॉडीगार्ड है। अब ये कोरोना पॉजिटिव बॉडीगार्ड किसके-किसके संपर्क में आया है।
इसकी जांच की जा रही है। बिहार पुलिस की बात करें तो अभी तक 23 पुलिसवाले इसकी चपेट में आ चुके हैं। BMP 14 के 13 जवान संक्रमित हैं । मधुबनी के 1, अररिया के 2, रेल पुलिस पटना, रोहतास में पदस्थापित 2 जवान भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं भभुआ के 5 जवान संक्रमित हुए हैं।
386 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए हैं ठीक
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के ट्वीट के अनुसार,अब तक सूबे में 386 कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। जो भी मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर जा रहे हैं। उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारन्टीन में रहने का निर्देश दिया गया है।




