कैमूर में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल होने के मामले में, एक आरोपी गिरफ्तार

भभुआ/कैमूर
। अश्लील बनाकर वीडियो वायरल मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि एक महिला का अश्लील वीडियो बनाया गया था और गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल नबर से यह वीडियो वायरल किया गया था। 

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला द्वारा शिकायत भभुआ महिला थाना में की गयी। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ महिला ने प्राथमिकी भी दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस जांच में आरोपित युवक को पकड़ा गया। 

एसपी ने बताया कि आरोपित युवक का कहना है कि वीडियो उसने बनाया था। लेकिन वायरल उसने नहीं किया था। किसी और ने उसके मोबाईल से कर दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी अनुसंधान और जांच में जुटी है। किसने यह वीडियो वायरल किया और जांच चल रही हैं। वही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है, जेल भेजा जा रहा है। 

गौरतलब है कि इसके पहले मोहनियां थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की के साथ चलती गाड़ी में दुष्कर्म का  वीडियो वायरल होने का प्रकाश में आया था। जिसके बाद काफी हंगामा,आगज़नी, तोड़फोड़ हुआ था। वही उस मामले में सभी आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों की पीछे भेजा जा चुका है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top