गांजा एवं हत्या मामले में फरार दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। 
कैमूर जिले के भगवानपुर पुलिस ने गांजा एवं हत्या मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर पुलिस द्वारा 5 मई को भगवानपुर अधौरा हनुमान घाटी में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाकर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा था। जिनके पास से साढ़े 16 किलो गांजा एवं 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पुलिस लिखा हुआ बाइक को जब्त किया था।

 भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने गिरफ्तार दोनों युवकों के निशानदेही पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिझुआ गांव से एक और अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही साढ़े 23 किलो गांजा सहित कुल 40 किलो गांजा के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह एक अभियुक्त पुलिस के चंगुल से फरार हो गया था। 

जिसे भगवानपुर पुलिस द्वारा रामगढ़ थाना क्षेत्र के  पैकौली गांव से रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही दूसरा हत्या मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के  ओरगाई गांव में 2 माह पहले मार्च में एक वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर  हत्या कर दिया गया था। 

इस मामले में पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार जेल भेजा गया था। वह एक अभियुक्त फरार चल रहा था।जिसे पुलिस द्वारा रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top