भभुआ में सर्वदलीय शोक सभा में दिवंगत पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि


भभुआ कैमूर (बंटी जायसवाल)।
शुक्रवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर के कन्नीराम धर्मशाला में भभुआ के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद सिंह के निधन पर सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले में भाजपा, कांग्रेस,बसपा, राजद सहित विभिन्न पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।


 इस दौरान शोक सभा में सबसे पहले पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह के लिए दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद सभी ने बारी बारी पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।


 साथ ही पूर्व विधायक के विचारों, व्यक्तित्व, क्षेत्र में किए गए विकास पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ साहब बड़े ही सरल व मृदुभाषी स्वभाव के थे। वे हमेशा गरीब, मजबूर के साथ सभी लोगों के सुख दुःख में हिस्सा लिया। उनके विचारों को अपनाने के साथ उनके बताए हुए मार्गो को चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।


इस मौके पर बसपा के प्रदेश महासचिव सह भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा कि दिवंगत भभुआ के पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह के निधन पर सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन हुआ है। जिसमें सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि वह सरल स्वभाव और बेदाग छवि के व्यक्ति थे। आज तक किसी ने उन पर दाग नहीं लगाया। उन्होंने क्षेत्र में काफी विकास का काम किया है।जिसका क्षेत्र में आज भी जनता उनकी नाम लेती है। अपनी तरह शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।


 गौरतलब है कि भभुआ के पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह का मंगलवार की रात्रि हार्ट अटैक से निधन हो गया था।बुधवार को पंचतत्व में विलीन हुए। दिवंगत पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह भभुआ विधानसभा से तीन बार विधायक और कैमूर जदयू के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे। साथ ही अंतिम समय में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। 2000 और 2005 दो बार राष्ट्रीय जनता दल और 2010 में लोजपा के टिकट पर एक बार यानी कुल तीन बार भभुआ से विधायक बने थे।

 





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top