रात के अंधेरे में घर में घुस पर नाबालिग युवती से छेड़खानी का युवक ने किया प्रयास, विरोध पर चाकू से किया हमला, हुई घायल

#चाकू के हमला से नाबालिग युवती का बायां हाथ कटा, घायल, चेनारी पीएचसी में हुआ इलाज 
#पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,तनाव को लेकर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
चेनारी रोहतास। शनिवार के देर रात के अंधेरे में घर में छत के सहारे घुस कर नाबालिग युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास कर रहे युवक का विरोध करने पर चाकू से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें चाकू से नाबालिग की हाथ कट गया। जिसके बाद उसका प्राथमिक उपचार चेनारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मामला चेनारी थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जाता है।

 घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वही तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनाती कर दी गयी है। मौके पर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, सर्किल इस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, महिला पुलिसकर्मी पहुँचे हुए। वही नाबालिग युवती से पूछताछ की जा रही है। वही इस मामले में पीड़ित नाबालिग की मां ने स्थानीय थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 मिली जानकारी के मुताबिक, घर में मां के साथ नाबालिग युवती सोयी हुई थी। देर रात 2:30 बजे उसी गांव का आरोपी युवक कई छत को फांदते हुए नाबालिग युवती के छत के सहारे घर में घुस गया। जहां घर में मां के साथ सोयी नाबालिग के साथ छेड़खानी का प्रयास करने लगा। जब नाबालिग द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी युवक ने चाकू से हमला कर दिया। 

जिसमें नाबालिग के बाए हाथ में चाकू लग गया। युवती चिल्लाने लगी। तभी लोग शोर गुल सुन कर जग गए। जिसके बाद लोगों द्वारा घायल नाबालिग युवती को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया। बताया जाता है कि नाबालिग के पिता की 17 साल पहले मौत हो गयी थी। घर में कोई पुरुष नहीं था।

 तब नाबालिग व अपने विधवा मां के साथ घर में रहती है। शायद इसी का आरोपी युवक द्वारा फायदा उठाने की कोशिश किया गया। लेकिन वह अपने मंसूबों में नाकामयाब रहा है। वही घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

वही इस छेड़खानी की घटना के बाद एक बार फिर से स्थिति तनाव सा हो गया है। जिसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top