बिहार में मिले18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा पहुंचा 629, देखिए किस जिले का मामला

पटना
। बिहार में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दूसरे प्रदेश आने वाले प्रवासी भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे है। कई जिले कोरोना की चपेट में हैं। कोरोना का संक्रमण फैला ही रहा है। शनिवार की देर रात तक एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव मिलने का मामला सामने आया था।
 जिसके बाद संख्या बढ़कर 611 हो गया था। लेकिन आज पहले अपडेट में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसके बाद अब बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 629 पहुँच गया है।इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। 

ट्वीट के अनुसार, बिहार में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सहरसा में 7,मधेपुरा में 7, दरभंगा से 2, अररिया और बेगूसराय से एक एक मामला सामने आया है। वही सभी 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज ही है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top