उन्होंने ने बताया 6 मई को दो परिवारों के बीच गली में रास्ता को लेकर मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई थी।गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
जिसमें मृतक के परिजनों द्वारा पांच नामजद लोगों के खिलाफ मोहनियां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमेश सिंह, बृजेश्वर उर्फ गोलू और कृष्णा कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं इस घटना का मास्टरमाइंड पूर्व मुखिया शिव मूरत सिंह के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि उसके ऊपर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

