भभुआ/कैमूर। कैमूर में पिता की गोली खाकर बेटी द्वारा मां की जान बचाकर स्वयं घायल हो गयी। मामला कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा चिलबिलि के पास गजराढी का है। घायल लड़की कुदरा के खुशबू कुमारी आरोपी पिता जयप्रकाश राम की पुत्री बतायी जाती है। गोली से घायल बेटी को इलाज के लिए माँ चांदनी देवी द्वारा पहले कुदरा पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया।जहां से इलाज के बाद भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घायल बेटी की मां चांदनी देवी ने बताया कि गुरुवार की भोर में मैं और बेटी शौच के लिए बाहर गयी थी। वहां से घर में आने से पहले ही पति और दोनों देवर ने कट्टा लिए हुए मुझे मारने के लिए। इस बीच पति जयप्रकाश ने मेरे ऊपर गोली चलाई लेकिन बीच में बेटी खुशबू आ गयी।
जिसमें गोली लग गयी। मेरी बेटी ने मेरी जान बचा दी। गोली लगने के बाद बेटी जमीन पर गिर पड़ी। बेटी को कमर में गोली लगी है। गोली मारने के बाद पति घर से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल बेटी को कुदरा पीएचसी के बाद भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। मामला जमीन विवाद का पारिवारिक बताया जाता है।
पत्नी ने बताया कि पति मंदबुद्धि का है। सास द्वारा दोनों देवर व मुझे भी हिस्से का जमीन दिया गया। लेकिन दोनों देवर ने अपना जमीन बेचकर मेरे जमीन पर भी कब्जा जमाना चाहते है। लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दे सकती क्योंकि मेरे बेटे व बेटी है। वह कहां जाएंगे। सास व दोनों देवर द्वारा पति को मिलाकर लिया गया है। पति द्वारा मारपीट भी किया जाता है। घायल बेटी की मां ने बताया कि अभी कुदरा थाने में आवेदन नहीं दिया गया। लेकिन इलाज के बाद वापस लौटने पर पति,दोनो देवर व सास के खिलाफ आवेदन दूंगी। ताकि उनलोगों पर कार्रवाई हो सकें।

