दुर्गावती (कैमूर)।दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के जेवरी गांव निवासी सुरेश कुशवाहा के पुत्री वर्षा कुमारी मौर्या ने हाई स्कूल में कैमूर में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. 94 प्रतिशत 470 अंक पाकर जिले का मान सम्मान एवं गौरव बढ़ाया छात्रा के घर पहुंच कर बुधवार को समाजसेवी सतीश यादव उर्फ पिंटू ने छात्रा का हौसला अफजाई किया.तथा शाल उपहार भेट करते हुए दस हजार प्रोत्साहन राशि देकर छात्रा वर्षा को सम्मानित किया.
इस दौरान सतीश यादव पिंटू कहा कि वर्षा की पढ़ाई में अगर कोई बाधाएं आती है. तो मेरे द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा .बताते चलें कि वर्षा के पिता सुरेश कुशवाहा एवं माता मंजीता देवी की चार संतानों में वर्षा सबसे छोटी है. सुरेश सिंह की चारों संताने बेटियां ही है. सुरेश सिंह एक ट्रक ड्राइवर होने के बावजूद भी बेटियों की परवरिश एवं पढ़ाई लिखाई में कोई कमी नहीं होने दी .
जहां बेटी वर्षा कुमारी ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन की है. वहीं उसके माता-पिता ने बेटियों को बेटों से भी ज्यादा तवज्जो देकर एक मिसाल कायम की है. वही सुरेश कुशवाहा की एक बेटी सीआरपीएफ में भर्ती होकर देश की सेवा कर रही है. वर्षा ने सतीश यादव पिंटू को बताया कि वह पढ़ लिखकर डॉक्टर बनना चाहती है. और डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है.

