अनियंत्रित गैस टैंकर ने बाइक सवार में मारी टक्कर, एक की मौत,एक की हालत नाजुक,वाराणसी रेफर

दुर्गावती/कैमूर। 
दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव के समीप हाइवे पर आज सुबह एक अनियंत्रित गैस टैंकर की धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस.दोनों व्यक्ति रोहतास जिले के निवासी बताए जा रहे हैं .प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर दोनों व्यक्ति युपी से बिहार की तरफ जा रहे थे.

अभी उनकी बाइक जैसे ही दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव के पास ही पहुंचे थे कि एक अनियंत्रित गैस टैंकर ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए . घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए . इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थोड़े ही देर में पेट्रोलिंग पार्टी एवं एंबुलेंस तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया. जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. जिसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गया. दूसरा का हालत गंभीर बताया जा रहा है वहीं पुलिस ने टैंकर को जप्त कर थाने ले आई. मृतक रोहतास जिला के रघुनाथ के निवासी संतोष कुमार, घायल व्यक्ति रोहतास जिला के निवासी उमेश पांडे बताया जा रहा है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top