इस संबंध में कैमूर एसपी दिलनवाज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ककरैत घाट के तरफ से युपी की ओर से एक टाटा सूमो वाहन से शराब का बड़ा खेप आ रहा है.जिसमें एक टीम गठन किया गया. पुलिस ककरैत घाट के पास पहुंच गई. उक्त वाहन को आने की इंतजार करने लगी थोड़े ही देर बाद एक टाटा सूमो वाहन आते हुए दिखाई दी।
जिसे रुकने का इशारा किया गया तो चालक अपनी वाहन को और तेजी से भगाना चाहा.जिसको देखते ही पुलिस बल एवं पदाधिकारी के सहयोग से घेरकर पकड़ लिया गया.वाहन की तलाशी लिया गया. जिसमें 281.31 लीटर शराब बरामद किया गया पुलिस ने शराब सहित तस्वीरों को गिरफ्तार कर थाने ले आई. एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पकड़े गए तीनों शराब तस्करों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

